आखिरी विचार
हमारी स्थापना के बाद से Donaldson ने एक लंबा सफ़र तय किया है। Frank Donaldson का 1915 का ओरिजनल फ़िल्टर अब एक संग्रहालय की दर्शनीय वस्तु है। लेकिन उनके काम करने, आविष्कार करने और ग्राहक सेवा प्रदान करने के तरीके आज भी हमारे रोज़ाना के काम में लागू होते हैं। आज हम जो फ़िल्टर बनाते हैं, हो सकता है कि वे 100 साल बाद इस्तेमाल से बाहर हो जाएं। लेकिन अगर हम अपना काम सही ढंग से करें और अच्छा करें तो हमारी विरासत जीवित रहेगी।
हमारा काम हमेशा आसान या सीधा नहीं होता। लेकिन अगर हम अपनी संहिता का पालन करते हैं और Donaldson के मूल्यों और लक्ष्यों के अनुसार जीते हैं, तो आगे बढ़ने का सही रास्ता हमेशा स्पष्ट रहेगा।
